Breaking News

लखनपुर@लखनपुर मंडल अध्यक्ष बनाए गए दिनेश बारी

Share


विधायक निवास में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी ढोल-नगाड़े से किया भव्य स्वागत

लखनपुर,21 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। भाजपा संगठन में इस बार मंडल अध्यक्ष पद के लिए 35 से 45 वर्ष तक के आयु तक के युवाओं को मौका दिया है। सरगुजा जिले के लखनपुर लॉक के मंडल अध्यक्ष पद के लिए युवा चेहरा दिनेश बारी को दिया गया है. भाजपा संगठन ने इस बार पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष और कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता दिनेश बारी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जिसे लेकर उनके भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। वहीं अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के निवास लखनपुर में शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। लखनपुर के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने नए मंडल अध्यक्ष बनने पर दिनेश बारी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें आशा है कि आप पार्टी हित में बेहतर कार्य करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान कर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। भाजपा पदाधिकारीयो ने एक एक कर फूल माला पहनकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे पूरी
निष्ठा के साथ निभाऊंगा और मैं सदैव पार्टी हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की कोशिश करूंगा। स्वागत के दौरान पूर्व सांसद कमलभान सिंह, विधायक प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, ओबीसी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, सचिन अग्रवाल, सतनारायण साहू , आलोक गुप्ता,यतेंद्र पांडे,मदन राजवाड़े महेश्वर राजवाड़े, मोहपाला रजवाड़े,अनिल राजवाड़े मुकेश ठाकुर, सचिन बारी घरबारन राजवाड़े बोधन सिंह लालजीत पैकरा हर्षवर्धन पांडे दिव्यांशु गुप्ता गोपाल सिंह कामेश्वर राजवाड़े रामप्रवेश राजवाड़े प्रभु सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply