अंबिकापुर,18 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। नमनाकला वसुंधरा मल्टीप्लेक्स के कैश काउंटर से 17 दिसंबर की रात करीब 10.30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा 30 हजार 5 सौ रुपए चोरी कर लिया गया था। ममले में गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार वसुंधरा मल्टीप्लेक्स के कर्मचारी पूरन रावाड़े 17 दिसंबर की रात करीब 10.30 बजे कैश काउंटर छोडकर मूवी प्ले करने गया था। 10 मिनट बाद वापस कैश काउंटर पर आकर देखा तो रुपए नहीं थे। लगभग 30 हजार 500 रुपए अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। पूरन ने सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो एक अज्ञात व्यक्ति रुपए चोरी करते कैद हुआ है। पूरन ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी चंद्र शेखर राजवाडे पिता स्व. सुखलाल राजवाड़े उम्र 19 वर्ष निवासी डेडरी हायर सेकेण्डरी स्कूल के पास थाना-सूरजपुर हाल मुकाम संजय कालोनी सुभाषनगर थाना-गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से चोरी की रुपए व घटना में प्रयुक्त बाइक जत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 331(4), 317 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur