Breaking News

अंबिकापुर,@गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही महिला गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर, 17 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। कोतवाली पुलिस ने गांजा बिक्री करते एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
कोतवाली पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की प्रतिभा नामक महिला झोले में गांजा लेकर दिवान तालाब के पास बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो झोले में 620 ग्राम गांजा पाया गया। जिसे पुलिस ने जत किया है। पुलिस ने आरोपी महिला लमगांव उपरपारा थाना लखनपुर निवासी प्रतिमा मानिकपुरी पति अरविन्द पाडवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
गांजा सेवन करते
दो पकड़ाए

कोतवाली पुलिस ने गांजा सेवन करते दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में संदीप मानिकपुरी निवासी रानीसती मंदिर के पास सतीपारा व विक्रम गढेवाल निवासी पुराना पंचायत भवन के पास खैरबार शामिल है। ये दोनों आरोपी सार्वजनिक स्थान पर बैठकर गांजा सेवन कर रहे थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply