अंबिकापुर,15 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। पुत्र के पास पिता के अंतिम संस्कार के लिए रुपए नहीं थे। इसकी जानकारी होने पर अनोखी सोच संस्था के सदस्यों ने विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। रमेश सिंह उम्र लगभग 65 वर्ष संकटमोचन हनुमान मंदिर के पास किराए के मकान में अपने पुत्र के साथ रहते थे। बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। उनका परिवार निर्धन है एवं उनके निजी रिश्तेदार यहां उपलध नहीं थे। अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा इनके अंतिम संस्कार हेतु संस्था के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू से सम्पर्क किया। इसके बाद अनोखी सोच संस्था के सदस्यों ने आवश्यक सामग्री जुटाकर इनका अंतिम संस्कार गंगापुर स्थित मुक्तिधाम में किया। इस पुनीत कार्य में संस्था के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू के साथ अभय साहू, पंकज चौधरी, मोती ताम्रकर, संजु चटर्जी, सुनिल साहू, विकाश मिश्रा, सत्यम, देव कुमार, अनोखी सोच द्वारा निर्धन व्यक्ति का अंतिम संस्कार कराया गया। इस पुनीत कार्य में संस्था के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू के साथ अभय साहू, पंकज चौधरी, मोती ताम्रकर, चन्द्र प्रताप सिंह, संजु चटर्जी, सुनिल साहू, विकाश मिश्रा, सत्यम, देव कुमार, समित मुंडा, गोपी साहू, विकाश साहू कार्तिकेय, राहुल, अमित जायसवाल, नितेश, सचिन, रमेश साहू, लरंग मुंडा, ननकू प्रदीप, सावन, मिथलेश, अजय, बनाफर केरकेट्टा खुर्रम, संजय साहू, विकास शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur