Breaking News

कोरिया@ कौन है एस कुमार जिसे जुआ खिलवाने से नही΄ रोक पा रहा पुलिस प्रशासन?

Share

@एस कुमार की पहुंच कहां तक है कि उसके जुआ फाड़ पर नहीं पहुंच पा रही कोरिया पुलिस, एस कुमार का है दावा की कहीं भी हो जाए शिकायत पर नहीं होगी उसके जुआ फड़ पर कार्रवाई:सूत्र
@ क्या एस कुमार के जुआ फड़ पर ना थाना प्रभारी…ना एसपी…ना आईजी…ना विधायक…ना मंत्री इन मे से कोई नहीं है जो कार्यवाही कर सके…
@ सभी तक पहुंचता है एस कुमार का पैसा क्या यही वजह है कि नहीं होती कार्यवाही:सूत्र
@ सरकार किसी की भी हो पर एस कुमार का जुआ फड चलता ही रहेगा?
@ जिला पंचायत उपाध्यक्ष के क्षेत्र में एस कुमार का संचालित हो रहा है अंतरराज्यीय फड़ वह भी एक क्रेशर में
-रवि सिंह-
कोरिया,12 दिस΄बर 2024(घटती-घटना)।
कोरिया जिले में इस समय एस कुमार नाम काफी चर्चा में है और यह नाम क्यों चर्चा में है इस बात को भी हम आपको बताते हैं, यह नाम इसलिए चर्चा में है क्योंकि यह नाम जुआ फड़ संचालन करने के लिए जाना जाता है, इनके द्वारा अंतरराज्यीय जुआ फड़ संचालित किया जा रहा है यह अंतरराज्यीय फड़ कोरिया जिले के पटना थाना के अंतर्गत कूड़ेली ग्राम पंचायत खलपारा जोबा रोड  स्थित स्टोन क्रेशर में संचालित होता है यह स्टोन क्रशर जुआ फड़ संचालन के नाम से ही जाना जाता है, यहां पर गिट्टी लेने वाले नहीं यहां पर जुआ खेलने वालों का जमावड़ा लगता है, क्रेशर संचालक को एस कुमार द्वारा प्रतिदिन का 5 हजार रुपए दिया जाता है, यहां से कई जुआ फड़ संचालक का वीडियो और फोटो भी बाहर आ चुका है जो दैनिक घटती घटना के पास मौजूद है पर सवाल यह उठता है कि आखिर इतना बड़ा जुआ फाड़ कैसे संचालित हो रहा है? क्या इसमें बड़े अधिकारियों से लेकर पटना थाना प्रभारी व नेताओं की संलिप्त है वह संरक्षण है? बताया यह भी जाता है कि एस कुमार सत्ता किसी की भी रहे पर जुआ संचालन करते रहेंगे हैं, एस कुमार के जुआ फाड़ में मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश झारखंड के भी जुआरी अपना भाग्य आजमाने पहुंचते हैं। यही वजह है कि एस कुमार का नाम काफी सुर्खियों में है सूत्रों का कहना है कि एस कुमार छाती ठोक कर कहते हैं कि जहां शिकायत करना है कर दो जिस विधायक, जिस अधिकारी, जिस थानेदार को बताना है बता दो पर यहां पर जुआ चलता रहेगा हमें किसी का डर नहीं है अब यह कहने की हिम्मत उसे कैसे मिल रही है यह तो खाकी वर्दी वाले ही बता पाएंगे।
उत्तर प्रदेश से आता है सबसे बड़ा जुआरी
सूत्रोंस मिली जानकारी के अनुसार हुए पर मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश झारखंड सहित कई जिलों के लोग यहां जुआ खेलने आते हैं क्योंकि यहां पर ना पकडे जाने का भरोसा दिलाया जाता है, ना पकडे जाने के भरोसे पर यहां पर सैकड़ो जारी पहुंचते हैं और अपना भाग अचमाते हैं बताया तो यह भी जाता है कि उत्तर प्रदेश का एक जारी काफी पैसे लेकर आता है और वह काफी लंबा खेल कर जाता है, जुआ फल संचालक को इससे प्रतिदिन किलकों के आमदनी हो रही है जी आमदनी का एक हिस्सा उन तक पहुंचता है जो हुए पद पर कार्यवाही न होने देने की गारंटी देते हैं।
क्रेशर में प्रतिदिन पहुंचते हैं 100-150 जुआरी
क्रेशर मालिक अपने यहां की गिट्टी बेचकर पैसा नहीं कमा रहा है अपने यहां जुआ खिलवाकर पैसा कमा रहे हैं प्रतिदिन उन्हें उनके क्रेशर में जुआ खिलवाने के लिए अच्छी खासी रकम दी जाती है ऐसा सूत्रों का दावा है क्रेशर में 100 डेढ़ सौ जुवारी प्रतिदिन आते हैं और करोड़ों का दाव लगाते हैं।
सभी को पता है कि बड़े स्तर का जुआ फड़ संचालित हो रहा है फिर पुलिस को यह बात क्यों नहीं पता?
पूरे संभाग को पता है कि बड़े स्तर पर कुड़ेली के एक क्रेशर में जुआ फाड़ का संचालन हो रहा है ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जिससे यह बात नहीं पता है, सिर्फ पता नहीं है तो वहां की स्थानीय पुलिस को, अब यह बात भी लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि आखिर पुलिस को इस बात की जानकारी कैसे नहीं है? जबकि पुलिस के पास अच्छे-अच्छे मुखबिर है या तो पुलिस खुद खिलवा रही है या फिर उनके मुखबिर उन्हें जानकारी नहीं दे रहे हैं या फिर थाने तक वह रकम पहुंच रही है जिससे वह कार्यवाही करने की हिमत नहीं जुटा पा रहे हैं?


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply