Breaking News

मनेन्द्रगढ़@विधायक के हेलमेट बांटने को लेकर जुबानी जंग हुई तेज

Share


मनेन्द्रगढ़,12 दिस΄बर 2024 (घटती-घटना)। सत्ता परिवर्तन हुए 1 साल हो चुका है पर अभी तक पक्ष विपक्ष वाली राजनीति देखने को नहीं मिल रही थी सत्ता पर विपक्ष हावी नहीं हो पा रहा था पर इस समय सत्ता पर हावी होने का प्रयास सिर्फ एक ही विधानसभा में देखने को मिल रहा है वह भरतपुर सोनहत यहां पर पूर्व वर्तमान विधायकों के बीच अब जुबानी जंग तेज हो गई है विरोध भी दिखने लगा है, जबकि पूर्व सरकार में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा में पक्ष व विपक्ष की राजनीति दिख रही थी इस बार वह परिवर्तन होकर भरतपुर सोनहत में दिखने लगा है वहीं मनेंद्रगढ़ विधानसभा में विपक्ष देखने को नहीं मिल रहा पूर्व विधायक से लेकर वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी भी चुपचाप बैठे हुए, वही भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के खोंगापानी नगर पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम में वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किया तो पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सोशल में पर उपदेश कुशल बहुतेरे चौपाई लिखकर पोस्ट करते हुए विधायक रेणुका सिंह को यह चौपाई खुद पर अमल करने की बात कह डाली। भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने सोशल मीडिया में हेलमेट वितरण करते हुए की फ़ोटो साझा करते हुए लिखा कि, हेलमेट है दुपहिया का गहना… आज खोंगापानी प्रवास के दौरान दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भेंटकर, उन्हें गाड़ी चलाते समय हमेशा हेलमेट उपयोग करने के लिए संकल्प दिलाई। 
इसके कुछ देर बाद पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सोशल मीडिया में विधायक रेणुका सिंह के वाहन में ब्लैक फ़िल्म लगी हुई वीडियो पोस्ट करते लिखा कि, आदरणीया बड़ी बहन दीदी रेणुका सिंह जी आज आपका सोशल मीडिया में एक पोस्ट देखकर आज मुझे एक चौपाई याद आ गई। “पर उपदेश कुशल बहुतेरे”आपका छोटा भाई आपसे विनम्र आग्रह करता है इस पर आप पहले स्वयं अमल करें। फिर दुसरो से वचन ले। दुसरो को सलाह देना आसान है, लेकिन खुद उस पर अमल करना बहुत मुश्किल होता है। ब्लैक फ़िल्म लगा यह वाहन दीदी का है। आपको बता दे कि बीते एक सप्ताह से रेणुका सिंह और गुलाब कमरो में जुबानी जंग चरम पर है। गुलाब कमरो अपने हर पोस्ट पर विधायक रेणुका सिंह को काल्पनिक सीएम दीदी लिख रहे है, इसके जवाब में रेणुका सिंह ने बयान देते हुए कहा है कि मुझसे जो उलझता है उसकी राजनीति ज्यादा दिन नहीं छल पाती है।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply