Breaking News

अंबिकापुर,@मौसम साफ होते ही ठंड की रफ्तार हुई तेज,न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू

Share


अंबिकापुर,10 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होते ही ठंड ने तेवर दिखानी शुरू कर दी है। 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से मंगलवार को दिन में भी ठंड का असर देखा गया। शुष्क हवाओं के कारण शाम होते ही ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। जिसके कारण ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव देखा जा था। पिछले तीन दिनों से आसमान में बादलों की सक्रियता से ताामान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। पिछले 10 दिनों से ठंड पर बे्रक लगा हुआ था। धीरे-धीरे मौसम साफ होने के बाद मंगलवार से ठंड का तेवर दिखना शुरू हो गया है। 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। अधिकतम तापमान पिछले कई दिनों से 26 डिग्री के करीब बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट एक बार फिर से दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से अधिकतम में भी गिरावट आना स्वभाविक है। बादलों की सक्रियता कम होते ही उार की ओर से शुष्क हवाओं के आने का क्रम शुरू हो गया है। धीरे-धीरे मौसम पूरी तररह साफ होने पर सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply