Breaking News

अंबिकापुर@2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाना है लक्ष्य

Share


जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारणी की हुई बैठक

अंबिकापुर,09 दिसम्बर 2024(घटती-घटना)। मेरे अगामी चार साल के राजनैतिक जीवन का लक्ष्य 2028 के विधानसभा चुनाव में छाीसगढ में कांग्रेस की सरकार को पुन: स्थापित करने का है। सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारणी की एक विशेष बैठक सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं के समक्ष अपना यह संदेश दिया। संगठनात्मक गतिविधियों, नगरीय एवं पंचायत चुनाव एवं संविधान रक्षक अभियान के एजेंडे को लेकर यह बैठक रखी गई थी। इस बैठक में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं छाीसगढ प्रदेश की सहप्रभारी जरीता लैतफलांग मौजूद थीं, जिन्होंने बैठक के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं से एजेंडे को लेकर विस्तार से चर्चा की। जरीता लैतफलांग यह दौरा अपने प्रभार क्षेत्र में मौजूद सभी विधानसभाओं की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर है। इसी सिलसिले में यह बैठक आयोजित हुई थी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी भी चुनाव को लडऩे और जीतने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि हम संगठन को इस प्रकार से तैयार कर रहे हैं कि अगामी विधानसभा चुनाव में पुन: वहीं जीत दोहराएंगे जो कि 2018 में हासिल किया था। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार गांव-गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्भावना से कार्रवाई कर रही है। इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कार्यकर्ताओं को अगामी नगरीय और पंचायत चुनाव को जीतने के लिए कमर कस लेना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार, मुख्यमंत्री और विधायक हमारे द्वारा कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए प्रतिमानों और कार्यक्रमों की घोषणा कर और फीता काटकर उसका श्रेय ले रहे हैं। हम उन्हें अपने कार्यों का श्रेय नहीं लेने देंगे। आज मौजूदा सरकार जो भी फीता कट रही है वो या तो हमारे द्वारा किए जा रहे कार्य थे या हमारे कार्यक्रम थे। मौजूदा सरकार आज 1 साल बीतने के बावजूद अपना मौलिक कार्यक्रम और योजना नहीं ला पाई है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान साल भर पहले मोदी की गारंटी में हरेक किसान को धान खरीदी पर 31 सौ रुपए प्रतिमि्ंटल की दर से एकमुश्त भुगतान की बात कही गई थी लेकिन 1 साल में डबल इंजन की सरकार इस गांरंटी से पीछे हट गई है। प्रदेश की सरकार किसानों को मात्र 23 सौ रुपए मि्ंटल की दर से धान खरीदी का भुगतान कर रही है जो कि सरासर धोखा है। कार्यक्र के दौरान पूर्व विधायक डॉ. प्रितम राम, औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, महापौर डॉं. अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, निगम सभापति एवं बीस सूत्रिय कार्यक्रम सिमिति के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद, पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने किया जबकि आभार प्रदर्शन लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा द्वारा किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply