Breaking News

अंबिकापुर,@शादी के दौरान होटल से 1 लाख 40 हजार रुपए चोरी,रिपोर्ट दर्ज

Share

अंबिकापुर,08 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। शादी समारोह में होटल से 1 लाख 40 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर मणिपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पवन चौधरी दर्रीपारा का रहने वाला है। 3 दिसंबर को इसकी बहन की शादी होटल आदित्य ज्योति दर्रीपारा में थी। शादी समारोह के काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। शादी में गिफ्ट के रूप में लगभग 2 हजार लोगों ने रुपए डालकर लिफाफा दिया था। इसके अलावा अन्य रिश्तेदारों द्वारा दिए गए रुपए एक बैग में रखा हुआ था। इस दौरान सभी शादी में व्यस्थ थे। इस बीच किसी अज्ञात महिला द्वारा बैग से रुपए निकालकर चोरी कर ली। घर वालों को इसकी जानकारी बाद में लगी। पवन ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply