अंबिकापुर,08 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया 16 नवंबर से चल रही थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर 27 नवंबर से भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। इससे अभ्यर्थियों में निराशा था। हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के बाद पुन: भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सरगुजा पुलिस द्वारा पुन: 8 दिसंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में रिक्त आरक्षक संवर्ग के पदों की पूर्ति हेतु आरक्षकों की भर्ती की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया 10वीं वाहिनी छसबल सिलफिली जिला सूरजपुर में चल रही है। कुल 769 पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया में कुल 82694 अभ्यर्थी शामिल हैं। एसपी योगेश पटेल ने बताया कि अभ्यर्थी के पास एडमिट कार्ड तथा समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ छायाप्रति होना आवश्यक है। एडमिट कार्ड के अतिरिक्त अभ्यर्थी के स्वयं के पहचान पत्र हेतु एक पहचान पत्र होना चाहिए, इसके आधार पर ही अभ्यर्थी को भर्ती ग्राउण्ड में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं भर्ती प्रक्रिया के दौरान ग्राउण्ड के अंदर अभ्यर्थी का मोबाइल लाना या उपयोग करना वर्जित है।
आधुनिक तकनीक के मध्यम से की जा रही प्रक्रिया
एसपी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी एवं निष्पक्ष है। भर्ती प्रक्रिया आधुनिक तकनीक के माध्यम से की जा रही है। अभ्यर्थी किसी व्यक्ति के जालसाजी, धोखाधड़ी या लेन-देन से दूर रहें। यदि भर्ती स्थल पर कोई व्यक्ति भर्ती के नाम पर किसी प्रकार का प्रलोभन देता है तो तत्काल उसी सूचना चयन समिति को दें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur