Breaking News

अंबिकापुर@वन रक्षक भर्ती में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी

Share


अंबिकापुर 06 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना) वन रक्षक भर्ती में शामिल होने आए युवक की बाइक अज्ञात चोर ने गंगापुर से पार कर दी है। वह मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार संजय बेक सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम आरा का रहने वाला है। वन रक्षक भर्ती पक्रिया में शामिल होने के लिए 5 दिसंबर को अंबिकापुर आया था। वह अपने दोस्त के घर गंगापुर चला गया था। वहां से अज्ञात चोर ने बाइक क्रमांक सीजी 15सीपी 4584 को चोरी कर ले गया। संजय बेक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply