Breaking News

अंबिकापुर@एनएच पर चक्काजाम किए जाने से बाधा उत्पन्न होने की शिकायत पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज

Share


अंबिकापुर,05 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। जर्जर एनएच-43 अंबिकाुपर-बनारस मार्ग पर 30 नवंबर को जिला कांग्रेस ने चक्काजाम किया था। इस मामले में मार्ग अवरिूद्ध किए जाने के मामले में एक व्यक्ति ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, आदितेश्वर शरण सिंहदेव और अन्य नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर-बनारास मार्ग जर्जर है। जर्जर सडक को लेकर जिला कांग्रेस ने 30 नवंबर को चक्काजाम किया था। इस दौरान कांग्रेस द्वारा सडक पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। चक्काजाम किए जाने से आवागमन बाधित हो गया था। इस मामले को लेकर आलोक चक्रवती निवासी जयनगर गांधीनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने चक्काजाम के कारण अंबिकापुर जाने में बाधा उत्पन्न होने का जिक्र किया था। शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, आदितेश्वर शरण सिंहदेव और अन्य नेताओं के खिलाफ बीएनएस की धारा 126 (2), 191 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज किया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply