Breaking News

अंबिकापुर@ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत,दूसरा गंभीर

Share

अंबिकापुर, 03 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। शहर के भगवानपुर के पास सोमवार की शाम को ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक का मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दशरथ तुर्री पिता राजू तुर्री सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम सत्यनगर का रहने वाला था। वह सोमवारर को बाइक से बेगरू के साथ अंबिकापुर आ रहा था। रास्ते में भगवानपुर के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्धटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दशरथ को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पतल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बेगरू का इलाज मिशन अस्पताल में चल रहा है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply