Breaking News

अंबिकापुर@कीटनाशक सेवन कर युवक ने दी जान

Share

अंबिकापुर,03 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। अज्ञात कारण से एक युवक ने कीटनाशक सेवन कर लिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमृत तिर्की पिता स्व. कमल तिर्की उम्र 35 वर्ष जशपुर जिले के ग्राम गढककेया का रहने वाला था। वह 29 नवंबर को अज्ञात कारण से कीटनाशक सेवन कर लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन उसे 30 नवंबर को मेडिकल काूलेज अस्पताल में भर्ती काकर इलाज करा रहे थे। यहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम को उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@जमीन विवाद में खून से लाल हुए रिश्ते, सूरजपुर में भतीजों पर चाचा की दिनदहाड़े हत्या का आरोप

Share न्यायालय से लौट रहे थे बरन राम,रास्ते में रोककर किया गया हमला-संवाददाता-सूरजपुर,18 जून 2026 …

Leave a Reply