Breaking News

अंबिकापुर@दहेजवार में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री से मिले परिजन

Share

अंबिकापुर,03 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। बलरामपुर के दहेजवार में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस करवाई एवं अभिमत के विरोध में न्याय की मांग को लेकर मृतकों के परिजनों ने सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात की है। मृतका कौशल्या ठाकुर की पुत्री मधु ठाकुर ने पूर्व उपमुख्यमंत्री को बताया कि इस हत्याकांड की विवेचना में प्रेम-प्रसंग की बात लाना वास्तव में मृतकों का चरित्र हनन है। मृतकों के गायब होने के बाद से पुलिस ने जो लापरवाही भरा रवैया अपनाया था वही रवैया हत्याकांड की विवेचना में भी पुलिस ने अपनाया है। गौरतलब हो कि पूर्व में नाई सेन समाज की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच के साथ ही मृतका की पुत्री के लिए सहायता की मांग की थी। मृतकों के परिजनों के साथ आये नाई सेन समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार ने इसकी जानकारी पूर्व उपमुख्यमंत्री को दी। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने मृतका की पुत्री को आश्वस्त किया है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच के साथ ही परिवार के आर्थिक सहायता के लिए वो मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply