Breaking News

अंबिकापुर,@राज्य स्तरीय वुडबॉल ओपन चैंपियनशिप में सरगुजा के खिलाडिय़ों ने जीते मेडल

Share


अंबिकापुर,02 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। 5वीं सीनियर राज्य स्तरीय वुडबॉल ओपन चैंपियनशिप महिला-पुरूष 2024-25 रायपुर में 29 नवम्बर से 1 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। जिससे सरगुजा जिले से आठ खिलाडिय़ों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जीता। सरगुजा जिले से विजेता सभी खिलाडिय़ों को छाीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने खिलाडिय़ों का सम्मान कर उन्हें बधाई दिया।
विश्वविजय सिंह तोमर ने बताया कि सरगुजा जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न रूपरेखा तैयार हो रहा है। जिससे जिले के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि 5वीं सीनियर राज्य स्तरीय वुडबॉल ओपन चैंपियनशिप में सरगुजा के खिलाड़ी डबल्स इवेंट मेंस में आकाश और साकेत में गोल्ड मेडल, सिंगल इवेंट वूमेंस में शिवानी सोनी ने सिल्वर मेडल एवं टीम इवेंट मेंस में साकेत, आकाश, तनुज, अभिजीत, प्रीतम, फरहान ने सिल्वर मेडल जीतकर सरगुजा का नाम रोशन किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@बिना अभिवहन पास खनिज परिवहन करने वाले 6 वाहनो पर हुई कार्रवाई

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर जिला अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में खनिजों …

Leave a Reply