Breaking News

अंबिकापुर@नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दी गई एड्स से बचाव की जानकारी

Share

अंबिकापुर, 01 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। विश्व एड्स दिवस पर रविवार को पीजी कॉलेज में जागरुकता रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रिजवान उल्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. एसएन पांडेय ने छात्र-छात्राओं को एड्स रोग के सामान्य लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इंटरनेट द्वारा भी इस रोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया। रैली मनेंद्रगढ़ रोड से होते हुए अंबेडकर चौक पहुची। जहां पर नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगों को एड्स रोग के प्रति जागरूक किया गया। उसके पश्चात रैली बनारस रोड से होते हुए महाविद्यालय ग्राउंड में पहुंच कर समाप्त हुई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शशिकला सनमानी एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राजीव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर कंप्यूटर विभाग से चेतन कुमार एवं मोनिका खेस, अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. जेएन पांडेय, पुस्तकालय विभाग से ग्रन्थपाल चमन कुमार उपस्थित थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply