Breaking News

अंबिकापुर,@अभाविप ने आयोजित किया निर्भर नहीं निडर छात्राओं को सिखाएं आत्म रक्षा के गुण

Share


मिशन साहसी के माध्यम से हजारों छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

अंबिकापुर, 29 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। बीते दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर नगर द्वारा पिछले कई दिनों से नगर के विभिन्न महाविद्यालय एवं स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसी क्रम में नगर के राजमोहिनी देवी कॉलेज के मैदान में मेगा डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से हजारों छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अभाविप छाीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश मंत्री श्री यज्ञदा वर्मा जी ने बताया कि हाल ही में कोलकाता में हुई घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि हमें अपनी रक्षा के लिए आत्मरक्षा के गुण सीखना कितना जरूरी है। विद्यार्थी परिषद पूरे भारत में लाखों छात्राओं को “मिशन साहसी” के माध्यम से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे चुकी है और आगे भी इसी दिशा में कार्य जारी रखेगी।
उन्होंने आगे कहा कि बहनों के साहस का एक अद्भुत उदाहरण रिमा सिन्हा हैं, जिन्होंने एक हादसे में अपना एक पैर खो दिया था। जब उनके परिवार वाले सोचते थे कि अब वह क्या करेंगी, तब रिमा ने कहा कि वह माउंट एवरेस्ट फतह करेंगी। उस समय लोग उन पर हंसते थे, लेकिन रिमा ने हार नहीं मानी। वह बछेंद्री पाल से मिलीं और उनसे कहा कि वह माउंट एवरेस्ट चढ़ना चाहती हैं। बछेंद्री पाल ने उनका उत्साह बढ़ाया और आज रिमा ने माउंट एवरेस्ट को फतह किया। यह साहस और संकल्प की मिसाल है, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
प्रशिक्षण देने वाले शिक्षक, लैक बेल्ट श्री अमन गुप्ता और उनकी टीम ने छात्राओं को उपयोगी वस्तुएं जैसे पर्स, पेन, सैंडल, और अन्य वस्तुओं से आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके सिखाए।
कार्यक्रम में राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि आज समाज में महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण सीखना अत्यंत आवश्यक है। हमें झांसी की रानी की तरह सशक्त बनने की आवश्यकता है।
नगर मंत्री सत्येंद्र मिश्रा
(रॉनी) ने कहां
“इस कार्यक्रम की सफलता में सभी का योगदान सराहनीय है। मैं विशेष रूप से शिक्षकों, छात्राओं, चिकित्सा विभाग, पुलिस प्रशासन, नगर निगम और अन्य सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद करता हूँ। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण सिर्फ सुरक्षा के दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने के दृष्टिकोण से भी जरूरी है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक छात्रा आत्मरक्षा के मामले में पूरी तरह सक्षम हो और वह किसी भी परिस्थिती में खुद की रक्षा कर सके।”
नगर सहमंत्री सृष्टि सिंह ने कहां
“यह कार्यक्रम केवल आत्मरक्षा के गुण सीखने का अवसर नहीं है, बल्कि यह छात्राओं को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है। आज के दौर में महिलाओं का आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होना अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षण सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और समाज में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी महत्वपूर्ण है। हम अभाविप के माध्यम से यह कार्य निरंतर जारी रखेंगे, ताकि हर छात्रा अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपने आत्मविश्वास को भी बढ़ा सके।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सह मंत्री द्वय अनंत सोनी, तुषार चंद्रवंशी, जिला संयोजक उज्ज्वल तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पलाश पांडे, नगर सह मंत्री आस्तिक सिंह, लकी सिंह, सिद्धार्थ यादव, इनय, रितेश, कैफ़, नूरी, राहुल, सूर्या, अविनाश मंडल, आयुष विशाल ,हर्ष ,अनुप्रिया त्रिपाठी, और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply