अंबिकापुर,25 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। ग्राम पर्री के टिकरा के पास रविवार की शाम को मुख्य सडक पर लड़ रहे मवेशी ने एक वृद्ध को कुचल दिए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नंदकेश्वर राम उम्र 57 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पर्री का रहने वाला था। वह रविवार को गांव के अन्य लोगों के साथ मवेशी चराने गया था। शाम को वापस लौट रहा था। तभी टिकरा के पास मुख्य सडक पर कुछ मवेशी लड़ रहे थे। इस दौरान मवेशी की चपेट में आने से वह सडक पर गिर गया। इस दौरान लड़ रहे मवेशी ने उसे कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur