Breaking News

अंबिकापुर@शीतलहर का प्रकोप जारी,न्यूतनतम तापमान पहुंचा 8 डिग्री

Share


अंबिकापुर, 24 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग में में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार की रात को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। सरगुजा संभाग में ठंड ने करीब दो दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार की रात को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं मैनपाट व सामरी पाट में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है।
उार-पश्चिमी दिशा की ओर से शुष्क हवाओं के आने का क्रम जारी है। इस लिए सरगुजा संभाग ेमें शीतलहर की स्थिति निर्मित है। पिछले 5 से 6 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर के कारण अंबिकापुर में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में भी सर्द हवाएं लोगों को कंपकंपा रही हैं। शीतलहर के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ रही है। शनिवार का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री था। जो रविवार को कम होकर 25 डिग्री पहुंच गया है। इस लिए ठंड से दिन में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। तेज धूप का भी असर नहीं हो रहा है। लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में ही नजर आ रहे हैं। शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री पहुंच गया है जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। वहीं मैनपाट व सामरी पाट की स्थिति और ही खराब है। यहां तापमान 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में ठंड से राहत पाने लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply