अंबिकापुर,23 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले में रामानुजनगर लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायणपुर के स्कूल ग्राउंड चिखलापारा में ए-आज़ाद वेल्फेयर फाउंडेशन एवं स्क्रक्कक्र मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ए आजाद वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सैय्यद आमिल एवं उनकी पूरी टीम और स्क्रक्कक्र होस्पिटल के डॉ0 रुद्र प्रसाद साहू (एम. डी. मेडिसिन), डॉ0 भगवान लक्ष्मण कांबले (जनरल सर्जन), डॉ0 बी. राकेश (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ0 बी.वी. सरन्या (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ0 अंकित पवार (शिशु रोग विशेषज्ञ) अपनी पूरी मेडिकल टीम सहित सेवा में उपस्थित रहे। नारायणपुर सहित आस पास के लगे हुवे अन्य सभी गावों से सैकड़ों कि संख्या में ग्रामीण जनों ने शिविर में आकर निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया जिसमें हेल्प चेकअप, डॉक्टर परामर्श एवं निशुल्क दवाएं भी वितरण किए गए।
शिविर में संजीवनी
कार्ड हुआ लॉन्च
ए आजाद वेलफेयर फाउंडेशन एवं स्क्रक्कक्र हॉस्पिटल सूरजपुर के द्वारा जारी किया गया एक वर्ष की वैधता के साथ संजीवन कार्ड जिसमें ग्रामीणों एवं मरीजों को आज के शिविर के बाद भी उन्हें स्क्रक्कक्र हॉस्पिटल सूरजपुर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लेने में होगी आसानी एवं संजीवनी कार्ड के माध्यम से मिलेगी छूट भी। ए आजाद वेलफेयर फाउंडेशन एवं स्क्रक्कक्र हॉस्पिटल द्वारा शिविर में पंजीकृत लोगों के नाम से यह कार्ड बनाकर वितरण किया गया जिससे कार्ड धारी व्यक्ति एवं उनके परिवार के सदस्य इस होस्पिटल में जाकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन, निशुल्क डॉक्टर परामर्श और निशुल्क शुगर/बी.पी. जांच की सुविधाएं ले पाएंगे साथ ही आयुष्मान योजना के तहत् निशुल्क इलाज भी करा पाएंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur