पुलिस ने आरोपी की जुलूस निकाकल ले गई कोर्ट
अंबिकापुर,18 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। जिला बदर की कार्रवाई के बावजूद युवक बिना वैध अनुमति के शहर में घुर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मणिपुर थाना से जुलूस की शक्ल में लेकर कोर्ट पहुंची। ताकि आरोपी के बीच पुलिस का खौफ बना रहे और लोग इसस न डरें।
मणिपुर थाना क्षेत्र के बाबूपारा निवासी आदित्य यादव उर्फ लल्ला यादव आदतन बदमाश है। जिला दंडाधिकारी द्वारा 1 वर्ष के लिए सरगुजा जिला सहित अन्य आस पास के 5 जिलों से जिला बदर की गई है। इसके बावजूद भी बिना कोई वैध अनुमति के शहर में रह रहा था। इसकी जानकारी मणिपुर पुलिस को होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 233 एवं छाीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को मणिपुर थाना से जुलूस की शक्ल में लेकर कोर्ट पहुंची। ताकि आरोपी के बीच पुलिस का खौफ बना रहे और लोग इससे न डरें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur