Breaking News

सीतापुर,@तालाब में डूबने से हुई 12 वर्षीय बालिका की मौत,घटनास्थल पर पहुंचे सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो

Share


सीतापुर,17 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनतरई में 12 वर्षीय बालिका की तलाब में डूबने से मौत हो गई ।
बताया जा रहा है कि मृतक आस्था केरकेट्टा कक्षा 7 वी की छात्रा थी और वह अपनी सहेली के साथ पसरा तालाब नहाने गई हुई थी इसी दौरान तालाब में डूबने से बालिका की मौत हो गई, ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी सीतापुर विधायक कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगा कर दी, घटना की जानकारी मिलते ही विधायक कार्यालय ने तत्काल सीतापुर एसडीम और एसडीओपी को इसकी जानकारी दी, घटना की जानकारी मिलते ही सीतापुर पुलिस व प्रशासनिक अमला के साथ विधायक रामकुमार टोप्पो भी मौके पर पहुंचे, तालाब में ज्यादा पानी होने के कारण रात में शव को तालाब से निकलना मुश्किल लग रहा था लेकिन सुबह का इंतजार न करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे सीतापुर विधायक के निज सचिव लखन सिदार ने एक ग्रामीण के साथ तालाब में घुसकर कर कड़ी मस्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकलने में कामयाब हुए, इस घटना से पूरे सोनतराई ग्राम में दुख का माहौल रहा, सीतापुर विधायक ने मृतक परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी साथ ही उपस्थित प्रशासनिक अधिकारीयों को शासन की ओर से मिलने वाली सहायता उपलध कराने की निर्देश दिये,सीतापुर पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।


Share

Check Also

खड़गवां@ करोड़ों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहली बरसात भी नहीं झेल पाया टपकने लगा छत

Share खड़गवां के नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता पर बड़े सवाल,पहली बारिश ने …

Leave a Reply