Breaking News

अंबिकापुर@गांजा बेचने कर रहा था ग्राहक की तलाश,आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,17 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। मणिपुर पुलिस ने गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को मुणिपुर पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की ग्राम केशवपुर बाजार के पास पानी टंकी के पीछे एक व्यक्ति झोले में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर संदेही को हिरासत में लेकर तलाशी तो 650 ग्राम गांजा पाया गया। जिसे पुलिस ने जत किया है। जत गांजे की कीमत 8 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी कुलपति दास उम्र 50 वर्ष निवासी बरगीडीह थाना लुन्ड्रा हाल मुकाम केशवपुर थाना मणीपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply