
अंबिकापुर,17 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर में पदस्थ महिला डॉक्टर ने बिलासपुर के सिम्स हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन पूर्व वह अंबिकापुर से रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बिलासपुर गई थी। वहां वह अपनी पुरानी सहेलियों के साथ सिम्स के हॉस्टल में ठहरी थी। इसी बीच रविवार की सुबह उसकी फांसी पर लटकी हुई लाश मिली। हॉस्टल की दूसरी छात्राएं शव उतारकर सिम्स अस्पताल ले गईं। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की उपस्थिति में शव का पीएम कराया गया। पुलिस की सूचना पर परिजन शव लेने बिलासपुर पहुंच चुके हैं। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुतुरमा निवासी डॉ. भानूप्रिया सिंह वर्तमान में अंबिकापुर के गोधनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अनुबंध पर मेडिकल ऑफिसर के रूप में पदस्थ थीं। 2 दिन पूर्व वह अपने माता-पिता को बताकर रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बिलासपुर गई थी। बिलासपुर के सिम्स हॉस्टल में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही अपनी पुरानी सहेलियों के साथ वह ठहरी थी। रविवार की दोपहर एमबीबीएस की दूसरी छात्राओं ने उसकी हॉस्टल के कमरे में फांसी से लटकी हुई लाश देखी। इससे हॉस्टल में हडकंप मच गया। सिम्स प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचना दी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने इलाज कराने जाने के नाम पर छुट्टी ली थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur