Breaking News

अंबिकापुर@पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,16 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिट्ठी के पास पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सोनू कुमार यादव पिता बुधराम यादव उम्र 38 वर्ष मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झुमापारा का रहने वाला था। वह 15 नवंबर की रात करीब 8.30 बजे बाइक से शहर की ओर आ रहा था। तभी अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित भिट्ठी के पास पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में सोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@बिना अभिवहन पास खनिज परिवहन करने वाले 6 वाहनो पर हुई कार्रवाई

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर जिला अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में खनिजों …

Leave a Reply