Breaking News

लखनपुर,@डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस

Share


लखनपुर,15 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपुर नहर मार्ग में 14 नवम्बर दिन गुरुवार की शाम 6 बजे डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर लखनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मृतक के शव को कजे में लेकर एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरच्युरी में शव को रखवा दिया गया। इधर पुलिस मृतक के शिनाख्त कर रही थी है। देर रात मृतक की पहचान माधव राम राजवाड़े पिता हरिराम राजवाड़े लगभग उम्र 43 वर्ष ग्राम सिरकोतगा थाना लखनपुर निवासी के रूप में पहचान हुई।मृतक अपने साईन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डी व्ही 8825 से ससुराल ग्राम कंचनपुर गया हुआ था।शाम को वह अपने ससुराल से गृह ग्राम सिरकोतगा की ओर लौट रहा था। तभी कुंवरपुर नहर मार्ग में छोटी माईनर के पास बाइक सवार ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और नहर किनारे बने डिवाइडर से बाइक टकरा गया। गंभीर चोट के कारण बाइक सवार व्यक्ति की मौत पर मौत हो गई। जानकारी होते ही मृतक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर पहुंचे।
लखनपुर पुलिस के द्वारा 15 नवंबर दिन शुक्रवार को शव की पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया हैं ।फिलहाल लखनपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले के जांच में जुटी है। घटना से परिवार जनों में शोक का माहौल व्याप्त है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply