Breaking News

अंबिकापुर@बाइक से गिरने के बाद विद्युत पोल से टकराया सिर,बालक की मौत

Share


अंबिकापुर,13 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। ग्राम केवरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम को बाइक अनियंत्रित हो गया और बाइक के पीछे बैठा बालक का सिर विद्युत पोल में जाकर टकरा गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक को मामूली चोटें आई थी। वहीं गंभीर रूप से जख्मी बालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बिफन पिता खीरू गोड़ (19) लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर का रहने वाला है। वह मंगलवार को अपने चचेरे भाई नरेंद्र पिमा शिव गोड़ (13) के साथ बाइक से ग्राम केवरा किसी कार्य से गया था। शाम को वापस लौट रहा था। तभी ग्राम केवरा के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सडक पर गिर गए। इस दौरान नरेंद्र का सिर विद्युत पोल से जाकर टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं बिफन को मामूली चोट आई थी। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को इलाज के लिए लखनपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

खड़गवां@ करोड़ों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहली बरसात भी नहीं झेल पाया टपकने लगा छत

Share खड़गवां के नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता पर बड़े सवाल,पहली बारिश ने …

Leave a Reply