Breaking News

अंबिकापुर@स्कूल जाने निकली छात्रा गायब,रिपोर्ट दर्ज

Share

अंबिकापुर,11 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। अम्बिका मिशन बिरनीबेड़ा स्कूल में कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत 15 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। घटना की रिपोर्ट परिजन ने गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। परिजन ने पुलिस को बताया है कि उसकी लडकी 9 नवम्बर को सुबह 8 बजे रोजाना की तरह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। दोपहर 1.30 बजे छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटी। सहेलियों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह घटना तिथि को स्कूल नहीं गई थी। परिजन ने अपने स्तर पर आसपास अपने रिश्तेदारों व संभावित स्थानों में लडकी को तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चला। ऐसे में संदेह जाहिर किया जा रहा है कि नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर करके भगा ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply