Breaking News

अंबिकापुर,@पुरानी रंजिश पर छात्र पर चाकू से हमला

Share


अंबिकापुर, 11 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। शहर के शिवधारी कॉलोनी के पास सोमवार की दोपहर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। चाकू लगने से एक छात्र जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया है। एएसपी अमोलक ङ्क्षसह ढिल्लो ने बताया कि एक छात्र अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था। गांधीनगर थाना क्षेत्र के शिवधारी कॉलोनी के पास पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व दोस्त ने छात्र के साथ विवाद करने लगा। चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया है। इधर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Share

Check Also

खड़गवां@ करोड़ों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहली बरसात भी नहीं झेल पाया टपकने लगा छत

Share खड़गवां के नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता पर बड़े सवाल,पहली बारिश ने …

Leave a Reply