Breaking News

अम्बिकापुर@सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 7 पर वैधानिक कार्रवाई

Share


अम्बिकापुर,10 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब सेवन करने के मामले में सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को अभियान चलाकर कोतवाली व मणिपुर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के गड़ाघाट खैरबार रोड में कुछ लोग अलग-अलग स्थान पर बैठकर सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन कर रहे थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी युवांश गुप्ता, सेंटी गुप्ता निवासी अम्बिकापुर, अरुण गुप्ता निवासी गायबुड़ा थाना बगीचा, आकाश यादव निवासी पटोरा लुन्ड्रा, शंकर यादव निवासी घुघरी बगीचा जशपुर व मनोहर बेहरा निवासी लरंगा थाना सन्ना जिला जशपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। वहीं थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा कन्या महाविद्यालय मैदान परिसर के पास से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन पाए जाने पर आदर्श गुप्ता उम्र निवासी गांधीनगर को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है। वहीं चौकी केरजू द्वारा अवैध महुआ शराब बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए धनेश्वर चौहान उम्र 52 वर्ष निवासी कुनमेरा चौकी केरजू के कजे से कुल 4 लीटर अवैध महुआ शराब जत किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 34(1)क, ख आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ शिक्षक दिवस पर संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

Share पदोन्नति एवं स्थानांतरण पर शिक्षकों को दी गई ससम्मान विदाई,नवपदस्थ शिक्षकों का आत्मीय स्वागत-संवाददाता-सूरजपुर,08 …

Leave a Reply