Breaking News

अम्बिकापुर@तलवार दिखाकर डरा-धमका रहा युवक गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर,10 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की है। हाथ में तलवार लेकर युवक लोगों को डरा धमका रहा था।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के बौरीपारा स्थित महादेव गली रोड में 9 नवंबर को एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार तलवार लेकर लोगों को डरा धमका रहा था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से तलवार भी जत किया है। पुलिस ने आरोपी सूरज साव उम्र 24 वर्ष निवासी खैरबार के खिलाफ 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply