Breaking News

अंबिकापुर@जमीन धोखधड़ी करने के मामले में महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,04 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। भाई ने फर्जी बहन बनाकर अपनी खुद की बहन के हिस्से की जमीन को धोखधड़ी कर दूसरे के नाम रजिस्ट्री करा लिया था। पीडि़ता की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रेमा बाई पति जय सिंह उम्र 47 वर्ष निवासी जजगी लखनपुर की रहने वाली है। इसके माता-पिता के मृत्यु पश्चात पिता के नाम की भूमि प्रेमा बाई व भाई छतर राम के नाम पर सम्मिलित रूप से नामंतरण हुआ था। महिला के भाई छतर राम द्वारा धोखाधड़ी करने के आशय से एक अन्य रिश्ते की दीदी जिसका नाम भी प्रेमाबाई है उसे अपनी बहन के रूप में रजिस्ट्रार ऑफिस में खड़ा कर भाई-बहन की संयुक्त भूमि को 5 अपै्रल 23 को अन्य क्रेता को फर्जी रजिस्ट्री कर निष्पादन करा दिया था। इसकी जानकारी प्रेमा बाई को होने पर वह मामले की रिपोर्ट लखनपुर थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी छतर राम व प्रेमा बाई पति आनंद राम निवासी बंधा लखनपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420,467, 468, 471, 201, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply