अंबिकापुर, 29 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जूनाडीह में सूने मकान का ताला तोडकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
सहिफा खातून पति मो. युनूस खान लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जूनाडीह के रहने वाली है। वह 22 अक्टूबर को घर में ताला बंदकर शादी में शामिल होने मायके झारखंड गई थी। 26 अक्टूबर की सुबह 7 बजे सहिफा का जेठ अफशर खान फोन कर बताया कि तुम्हारे घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। जबकि उसके जेठ के अनुसार 25 अक्टूबर की रात 10 बजे तक सब ठीक था। चोरी की सूचना पर महिला घर आकर सामान का मिलान की तो अलमारी में रखे सोने का कान का कुंडल 1नग, सोना का झुमका 1नग, सोना का कान बाली 4 जोड़ा, गले का चेन लकेट 1 नग, सोना का नाक का कील 4 नग, सोना का नथ 1 नग, सोना का अंगुठी जेंस-लेडीस 4 नग, चदी का पायल 4 नग सहित अन्य सामान चोरों ने पार कर दिया है। सहिफा खातून ने मामले की रिपोर्ट लखनपुर थाना में दर्ज कराई है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur