अंबिकापुर,29 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। संत प्रवर विज्ञान देव महाराज के 46 वें जन्मोत्सव के अवसर पर सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के तत्वाधान में 28 अक्टूबर को क्तदान शिविर का आयोजन महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम अजिरमा में संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर का आयोजन भारत सहित कई देशों में किया गया। इस अवसर पर केक काटकर संत प्रवर विज्ञान देव महाराज का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन संभाग के संयोजक कृष्ण कुमार ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान के महत्व पर वृहद जानकारी देते हुए प्रेरित किया गया। इस दौरान 20 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में सुनील गुप्ता, दीपक जायसवाल, सागर गुप्ता, राजन गुप्ता, मुद्रिका दुबे, पेरिस सरकार, भगवान सिंह, दिलीप गुप्ता, अंजनी पटेल, अमित पटेल, सूर्यदेन सिंह, विवेक मिश्रा्र महेंद्र सिंह, लालसाय, जीतू राम, समीन साय नगेसिया, हेमंत पैंकरा, बाबूलाल नाग, कमलेश तिर्की एवं खिलेश्वर राम शामिल रहे। इस दौरान सभी रक्तदाताओं को सम्मान प्रशस्ति प्रमाण पत्र शॉल एवं फूल माला से सम्मानित किया गया। इस दौरान शशिकांत सिंह, कृष्ण कुमार ठाकुर, सुनील गुप्ता, डीपी गुप्ता, कमल कुमार, भास्कर सिंह, त्रिशान्त सिंह, संध्या सिंह, नगीना सिंह, सिंधु राजवाड़े, अंजुला मिश्रा, अजय, पृथ्वी पाल, आरएस मिश्रा, रविंद्र सिंह, ओंकार सिंह, सिद्धार्थ सिंह, जमुना विश्वकर्मा, रामचंद्र हीरालाल सिंह, झीरसाय पैंकरा, अभिषेक सोनी, जेपी गुप्ता, प्रीति पटेल, उमा गोस्वामी, कमली देवी, सुनीता नगेसिया, नीलमणि नाग सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस दौरान वृक्षारोपण भी किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur