Breaking News

अंबिकापुर@छह विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय नेट बॉल में चयन

Share

अंबिकापुर, 25 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले से 6 छात्रों का नेट बॉल राज्य स्तर पर चयन हुआ है। ये सभी छात्र सूर्य प्रकाश मेमोरियल पçलक हाई स्कूल सनावल से हैं। चयनित खिलाडिय़ों में अमित कुमार अंडर 19, श्रेया गोस्वामी अंडर 19, सुजीत कुमार अंडर 17, हर्षिका गुप्ता अंडर 17, विनय कुमार अंडर 14, नैतिक कुमार अंडर 14 हैं। 21 अक्टूबर से कोरबा में नेटबॉल टूर्नामेंट शुरू होगा। प्रिंसिपल डॉक्टर आरपी पांडेय और प्रशासक अमित चटर्जी ने सभी चयनित छात्रों और पीटीआई शिक्षक को बधाई दी है और स्कूल में और अधिक खेलों को शामिल करना सुनिश्चित किया है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply