अंबिकापुर,25 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उडु¸मकेला के बघमारी घुटरी में गुरुवार की भोर एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या कर दी। बीते कुछ दिनों से मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बघमारी घुटरी निवासी रामगहन मांझी उम्र 47 वर्ष गुरुवार की भोर 4 बजे घर में आग ताप रहा था। इसी दौरान उसका 20 वर्षीय पुत्र दीपक मांझी वहां पहुंचा और कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया, इसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से गला रेंत कर पिता की हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह विक्षिप्त की तरह हरकतें कर रहा था। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख,उप निरीक्षक रघुनाथराम भगत, आरक्षक धनकेश्वर, मनोहर पैकरा,अशोक कुजूर, सूरजबली, दिलबोधन भगत शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur