Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर@दुकान में सेंध लगाकर काउंटर से 75 हजार रुपए चोरी

Share


अंबिकापुर,24 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शहर के खरसिया चौक से आगे रायगढ़ मार्ग पर स्थित एक अनाज दुकान में बुधवार की रात को सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। एक चोर चेहरा बांध कर रात में सेंध लगाकर दुकान के अंदर घुसकर काउंटर से लगभग 75 हजार रुपए पार कर दिया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
जानकारी के अनुसार शहर के अग्रसेन रोड निवासी आयुष बंसल का खरसिया चौक से आगे रायगढ़ मार्ग पर बंसल ट्रेडर्स नाम से अनाज दुकान है। दुकान संचालक बुधवार की रात करीब 8 बजे बंद कर घर चला गया था। गुरुवार की सुबह 9 बजे दुकान खोलकर अंदर घुसा तो ऑफिस में सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की आशंका पर दुकान के पीछे जाकर देखा तो दीवार में सेंध लगा हुआ था। दुकान संचालक ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो एक व्यक्ति चेहरा बांधकर दुकान के काउंटर का लॉक तोडकर करीब 75 हजार रुपए निकालकर ले जाते कैद हुआ है। दुकान संचालक ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और आगे की विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply