- थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
- मामले के आरोपियों कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही
अंबिकापुर,22 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आम नागरिकों मे क्षोभ उत्पन्न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा सार्वजानिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए 03 प्रकरण दर्ज कर कुल 03 आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
थाना मणीपुर पुलिस टीम कों दौरान पेट्रोलिंग सूचना प्राप्त हुई कि भिट्टीकला बी.एम.फ़ूड. कम्पनी के पास आम जगह पर कुछ युवक शराब का सेवन कर विवाद कर रहे हैं, पुलिस टीम द्वारा मामले मे कार्यवाही करते हुए मौके से आरोपियों दबिश दी गई जिसमे 03 युवक आम जगह पर शराब का सेवन करते दिखे, एवं पुलिस टीम कों देखकर भागने का असफल प्रयास किये, युवकों को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) प्रदीप कुमार राजवाड़े आत्मज सोहर साय उम्र 25 वर्ष साकिन साीपारा भैसामुंडा प्रतापपुर जिला सूरजपुर (02) ओम प्रकाश राजवाड़े आत्मज सुखसाय उम्र 22 वर्ष साकिन भिट्टीकला थाना मणीपुर (03) ओम प्रकाश राजवाड़े साकिन अमर साय उम्र 22 वर्ष साकिन भिट्टीकला थाना मणीपुर का होना बताया गया आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध थाना मणीपुर मे 36(च) आबकारी एक्ट का कुल 03 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक अतुल शर्मा, समीर तिर्की, सैनिक दिनेश यादव शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur