Breaking News

अंबिकापुर@28 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,19 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। आबकारी विभाग के संभागीय उडऩदस्ता टीम ने गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में दो स्थानों पर छापेमारी कर 28 लीटर अवैध महुआ शराब जत किया है। मामले में टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया गया है।
अवैध महुआ शराब बनाने व बेचने की शिकायत पर आबकारी विभाग के संभागीयय उडऩदस्ता टीम ने गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर खुर्द निवासी कलसाय अगरिया व मुन्ना सिंह के घर छापेमारी की। कलसाय के घर से 18 लीटर व मुन्ना ङ्क्षसह के घर से 10 लीटर महुआ शराब जत किया गया है। मामले में आबकारी विभाग के संभागीय उडऩदस्ता टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ छाीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई है। कार्रवाई में उप निरीक्षक टीआर केहरी, आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारूराम, अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी एवं ममता शामिल रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply