अंबिकापुर, 15 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के ओडग़ी निवासी 42 वर्षीय राजीव मिश्रा ने अंबिकापुर आकर एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए अंगदान और देहदान का संकल्प लिया है। उनका यह संकल्प न केवल जरूरतमंदों की जान बचाने का कार्य करेगा, बल्कि उनकी देह मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भी अमूल्य योगदान साबित होगी। इस संकल्प की प्रक्रिया भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रेड क्रॉस सोसाइटी सरगुजा शाखा द्वारा संपन्न हुई। रेड क्रॉस सोसाइटी सरगुजा शाखा के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अर्पण सिंह चौहान ने इस अवसर पर मिश्रा को अंगदान का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur