Breaking News

अंबिकापुर@शराब पीने के बाद बेटे को छोड़ आया पिता,लोगों ने की पिटाई

Share


अंबिकापुर,14 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शराब के नश्ेा में चूर पिता ने अपने 4 साल के बेटे को जहां शराब पीया था वहीं छोडकर चला आया। घटना रविवार की रात की है। वहीं शराब पीने के चक्कर में बच्चे को बेचने का आरोप लगाकर लोगों ने उसकी बेदम पिटाई कर दी। वहीं पुलिस ने बच्चे को बरियों से बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार कुनकुरी निवासी एक व्यक्ति पत्नी को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां महिला ने नवजात को जन्म दिया है। वहीं इसके साथ पहले से 4 साल का बेटा है। रविवार की रात को ग्रामीण अपने चार साल के बेटे को लेकर घुमने निकला। कुछ दूर बाद शराब के नशे में चूर होकर वह अस्पताल लौटा। इसके साथ उसका बेटा नहीं था। पूछने पर वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। लोगों ने शराब के लिए बच्चे को बेच देने का आरोप लगाकर उसकी बेदम पिटाई कर दी। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरे दिन सोमवार की शाम को उक्त बच्चे को बरियों चौकी क्षेत्र से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मासूम को लेकर उसका पिता जहां शराब पीने के लिए गया था वहां दो अन्य लोग बैठे हुए थे। शराब के नशे में चूर पिता वहां अपने बच्चों को छोडकर चला गया था। बच्चों को अकेले देखकर दोनों युवक उसे अपने साथ ग्राम बघिमा ले आए थे। जानकारी होने पर बरियों पुलिस ने बच्चे को बरामद कर परिजन को सौंप दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply