अंबिकापुर,13 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह कई आयोजन किए गए। शनिवार की शाम सरगुजा सेवा समिति और नागरिक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रावण दहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रावन दहन से पूर्व शाम को शहर के राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के पीजी कॉलज ग्राउंड पहुंची।
यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस वर्ष 90 फीट के रावण, 50 -50 फीट के कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले बनाए गए थे। रावण दहन के दौरान शिवाकाशी की टीम द्वारा एक घंटे तक आतिशबाजी की गई। जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रावण दहन कार्यक्रम देखने के लिए लोगों में खास उत्साह रहता है, इसलिए शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में लोग रावण दहन कार्यक्रम देखने पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे थे। इस दौरान छाीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लूँड्रॉ विधायक प्रबोध मिंज, सरगुजा सेवा समिति अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, नगर निगम सभापति अजय अग्रवाल, छाीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर,अनिल सिंह मेजर, अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, अंबिकेश केशरी, आलोक दुबे, फुलेश्वरी सिंह, संजय अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे।
राजपरिवार ने पैलेस में की शस्त्र पूजा

सरगुजा राजपरिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दशमी तिथि को होने वाले फाटक, अश्व, गज, शस्त्र, नगाड़ा, नवग्रह, ध्वज, निशान सहित अन्य पूजा की गई। राजपरिवार के मुखिया टीएस सिंहदेव सहित उनके उत्तराधिकारी आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पैलेस में पूजा की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur