Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा पुलिस ने भी की शस्त्र पूजा

Share


अंबिकापुर,13 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। विजयादशमी के अवसर पर सरगुजा पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र सहित जिले के सभी थाना व चौकी में शस्त्रों व वाहनों की पूजा गई। इस दौरान पूजा अर्चना कर जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे व सरगुजा पुलिस आमजनों को त्वरित न्याय दिलाने की भी सहायक सिद्ध हो इसकी कामना की गई। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल द्वारा रक्षित केन्द्र में शस्त्र पूजा की गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायर किए। इस दौरान डिवीजनल कमांडेंट राजेश पाण्डेय, नगर सेना कमांडेंट शिवकुमार कठोतिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत , सहित पुलिस लाइन के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply