Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर,@हिन्दू युवा एकता मंच ने निकाली विशाल शोभायात्रा

Share

अंबिकापुर,13 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा श्रद्धा व उल्लास के साथ जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। दशहरा के शुभ अवसर पर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकल कर गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक से देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भस्म होली खेली गई। भस्म होली खेलने के बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंची। यहां आरती की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा समाप्त हुई। इस वर्ष भी विजया दशमी के अवसर पर शनिवार को शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकाली गई। शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकल कर गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक से देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भस्म होली खेली गई। भस्म होली खेलने के बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंची। यहां आरती की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा समाप्त हुई। दशहरा के अवसर पर हिन्दू युवा एकता मंच द्वारा शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियां भी थीं जो आकर्षण का केन्द रहीं। मंच द्वारा ड्रोन के माध्यम से राम भक्त हनुमान के पुतले को उड़ाया गया, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र था। ड्रोन के माध्यम से पुष्प वर्षा भी की गई।
रथ पर सवार थे
राम,लक्ष्मण व सीता

शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण और सीता की आकर्षक झांकी निकाली गई थी। राम, लक्ष्मण और सीता के रूप धारण किए बच्चे आकर्षक रथ पर सवार थे, जिनका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।
जय श्रीराम के नारों
से गूंजता रहा शहर

दशहरा व शोभायात्रा को लेकर पूरे शहर में भगवा झंडे लगाए गए थे। वहीं जब शोभायात्रा निकली तो लोगों के हाथों में भगवा झंडे लहरा रहे थे। इससे पूरे शहर का माहौल भगवामय हो गया। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply