अंबिकापुर,19 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। बाइक चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार श्रीकांत सिंह नारायणपुर जिला जशपुर का रहने वाला है। वह गांधीनगर में रहकर काम करता है। 5 अक्टूबर की शाम को वह बाइक क्रमांक सीजी 15 डीपी 2983 से गांधी स्टेडियम गया था। वह स्टेडियम के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चला गया था। कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो उसकी बाइक नहीं थी। वह बाइक चोरी की रिपोर्ट कोतवाली में 9 अक्टूबर को दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले में विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही शत्रुधन पैकरा उम्र 28 वर्ष निवासी बरगीडीह थाना लुन्ड्रा हाल मुकाम चम्बोथी तालाब अम्बिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपने साथी विद्याधर दास के साथ मिलकर बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। निशानदेही पर पुलिस ने विद्याधर दास उफऱ् छोटू उम्र 27 वर्ष निवासी असोला समलाईपारा थाना अम्बिकापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कजे से चोरी की बाइक जत की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur