Breaking News

अंबिकापुर@महामाया मंदिर में संधी पूजा आज

Share


अंबिकापुर,11 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। मां महामाया मंदिर में राजपरिवार द्वारा संधि पूजा शुक्रवार की सुबह 6.52 बजे से की जाएगी। सरगुजा राजपरिवार के राजपुरोहित द्विपेश पांडेय ने संधि पूजा सहित विजयदशमी पूजा एवं शास्त्र पूजा जे सभी मुहूर्त की जानकारी दी है। शारदीय नवरात्रि के अष्टमी एवं नवमी तिथि की संधि पर मां महामाया मंदिर में राजपरिवार की ओर से महाराज टीएस सिंहदेव द्वारा संधि पूजा की जाएगी।
पूजा में आदित्येश्वर शरण सिंहदेव भी शामिल होंगे। वहीं 12 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर पूजा एवं शास्त्र पूजा होगी। दोपहर 3.30 बजे के उपरांत महाराज टीएस सिंहदेव सरगुजा पैलेस में जिलेवासियों से मुलाकात हेतु मौजूद रहेंगे।


Share

Check Also

खड़गवां@ करोड़ों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहली बरसात भी नहीं झेल पाया टपकने लगा छत

Share खड़गवां के नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता पर बड़े सवाल,पहली बारिश ने …

Leave a Reply