अंबिकापुर,11 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। नशे का सेवन करने का आरोप लगाकर एक नाबालिग बालक को अर्द्धनग्न कर हाथ-मुक्का व डंडे से पिटाई करने का वीडिया वायरल हुआ था। मामले में गांधीनगर पुलिस ने एक नाबालिग व युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक नाबालिग बालक को अर्द्धनग्न कर पिटाई करने का वीडिया वायरल हुआ था। वीडिया के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने पीडि़त बालक की पहचान की। नाबालिग बालक ने पुलिस को बताया कि 4 अक्टूबर को मैं अपने दोस्त के साथ मुक्तिपारा में था। इस दौरान विनय कुमार चौबे व अन्य मौके पर पहुंचकर नशा सेवन करने का आरोप लगाकर मारपीट किए थे और वीडिया बनाए थे। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी वनय कुमार चौबे उम्र 19 वर्ष निवासी गांधी चौक गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur