Breaking News

लखनपुर@पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ गलत टिप्पणी को लेकर अंजुमन गौसिया कमेटी ने सोपा ज्ञापन

Share


लखनपुर,05 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ गलत टिप्पणी करने को लेकर लखनपुर अंजुमन गौसिया कमेटी के तत्वाधान में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में 5 अक्टूबर दिन शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे लखनपुर जमा मस्जिद से पदयात्रा करते हुए लखनपुर थाने पहुंचे यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाना प्रभारी को ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन में उल्लेखनीय है कि महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने 29 सितंबर 2024को गाजियाबाद के लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ गलत टिप्पणी करते हुए रावण की जगह जलने वाले विवादित व्यक्तय दिया है।पूर्व में भी यति नरसिंहानंद सरस्वती के द्वारा मुसलमान को लेकर लगातार गलत बयान बाजी की जा रही है। उनके द्वारा जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने तथा देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे लेकर अंजुमन गौसिया कमेटी के तत्वाधान में अक्रोषित मुस्लिम समुदाय ने लखनपुर थाने पहुंच यती नरसिंहानंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया है और उचित कार्रवाई की मांग की गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply