Breaking News

अंबिकापुर@बाइक की ठोकर से स्कूटी सवार महिला घायल

Share


अंबिकापुर,04 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। बेटी को कॉलेज छोडकर आ रही महिला को मोटरसाइकिल सवार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई है। महिला का उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक बलरामपुर निवासी रेणुका सरकार पति सुकेश सरकार 45 वर्ष का मायका अंबिकापुर के गांधीनगर थाना अंतर्गत फुंदुरडिहारी भगवानपुर में है। यहां वह अपनी पुत्री के साथ रहती है, जो साईं कॉलेज में पढ़ती है। बीते दिवस रेणुका अपनी पुत्री का कॉलेज छोडऩे के लिए स्कूटी से गई थी। वापस आते वक्त जनता गैरेज गली में बाइक सवार उसे ठोकर मार दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थी। महिला को आई चोटों को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply